उत्तर प्रदेश में 23 जिले बाढ़ ग्रस्त; प्रयागराज, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर और बलिया जिलों में स्थिति गंभीर

उत्तर प्रदेश में 23 जिले बाढ़ ग्रस्त; प्रयागराज, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर और बलिया जिलों में स्थिति गंभीर

उत्तर प्रदेश में 23 जिले बाढ़ ग्रस्त हैं, लेकिन प्रयागराज, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर और बलिया जिलों में स्थिति गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल वाराणसी का दौरा किया जहां गंगा और वरुणा नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आई हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दो दिन पहले अपने चुनाव क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और राजघाट से लेकर पुराना पुल तक बोट में सावर होकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने प्रशासन द्वारा स्थापित राहत शिविरों का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए धन की कोई कमी नहीं कर रही है और अधिकारियों के निर्दश दिये की सभी प्रभावित लोगों को समय रहते सहायता पहुंचाई जाए। बाढ़ प्रभावित लोगों को सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इस संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से हर बाढ़ प्रभावित गांव में एक नोडल अफसर तैनात करने के निर्देश दिये। प्रदेश में लगभग सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं और तकरीबन दो हजार गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

Related posts

Leave a Comment