छत्तीसगढ़ में दो मालगाड़ियों की टक्कर,18 डिब्बे पटरी से उतर गए

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जामगांव के पास आज शाम दो मालगाड़ियों की टक्कर में 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार बृजराजनगर से इस्‍पात ले जा रही एक मालगाड़ी जामगांव के पास एक अन्य मालगाड़ी से टकरा गई। घटना के कारण मुंबई-हावड़ा रेलवे लाइन पर दोनों तरफ से रेलगाडियों की आवाजाही बाधित हुई। रेलवे के अधिकारी घटना स्‍थल पर पहुंच गए हैं। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Related posts

Leave a Comment