चुनाव आयोग ने लक्षद्वीप लोकसभा उपचुनाव पर रोक लगाई

निर्वाचन आयोग ने लक्षद्वीप लोकसभा उपचुनाव पर रोक लगा दी है। सांसद मोहम्मद फैजल पर केरल उच्च न्यायालय के फैसले के बाद अधिसूचना जारी करने को टाल दिया है। पिछले सप्ताह उच्च न्यायालय ने फैजल की सजा पर रोक लगा दी थी।

मोहम्मद फैजल को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। निर्वाचन आयोग ने 18 जनवरी को पांच राज्यों की छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के साथ लक्षद्वीप लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की थी।

Related posts

Leave a Comment