चुनाव आयोग ने मतदान पश्चात सर्वेक्षणों के संचालन और उनके नतीजे प्रकाशित करने पर पांच दिसंबर शाम साढ़े छह बजे तक प्रतिबंध लगा दिया है। हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव तथा पांच राज्यों के उपचुनावों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। उत्तर प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, बिहार और छत्तीसगढ़ में उपचुनाव कराए जा रहे हैं।
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से चुनावी मामलों, जनमत सर्वेक्षण या अन्य किसी भी तरह के चुनाव सर्वेक्षण के नतीजे प्रसारित या प्रदर्शित करने पर प्रतिबंधित रहेगा। आयोग ने इस संबंध में इन राज्यों के सभी मुख्य चुनाव अधिकारियों को पत्र लिखा है।