चुनावी बॉन्‍ड की बिक्री भारतीय स्‍टेट बैंक की 29 अधिकृत शाखाओं पर आज से शुरू

देश में चुनावी बॉन्‍ड की बिक्री आज से शुरू होगी। इन्‍हें भारतीय स्‍टेट बैंक की 29 अधिकृत शाखाओं पर 11 जनवरी तक खरीदा जा सकेगा। पात्र राजनीतिक दल की ओर से बॉन्‍ड जमा किये जाने पर भुगतान उसी दिन हो जाएगा जिस दिन उसे जमा किया जाएगा।

यह बॉंड जारी किए जाने की तिथ‍ि से 15 दिनों तक वैध होंगे और इस अवधि के समाप्‍त होने के बाद इन्‍हे जमा करने पर कोई भी राजनीतिक दल को इसका भुगतान नहीं किया जाएगा। पात्र राजनीतिक दल की ओर से बॉंड जमा किए जाने पर उसका भुगतान उनके खाते में उसी दिन हो जाएगा, जिस दिन उसे जमा किया जाएगा। कोई भी भारतीय नागरिक इस बॉंड को खरीद सकते हैं। केवल वे ही पंजीकृत राजनीतिक दल उन्‍हें प्राप्‍त करने के पात्र होंगे जिन्‍हें पिछले आम चुनाव या राज्‍य विधानसभा चुनाव में कम से कम एक प्रतिशत मत हासिल हुआ हो।

Related posts

Leave a Comment