चीन में लॉकडाउन के विरोध में पेइचिंग, शंघाई और अन्‍य शहरों में भी प्रदर्शन

चीन में लॉकडाउन के विरोध में पेइचिंग, शंघाई और अन्‍य शहरों में भी प्रदर्शन

चीन में कोविड के कारण लगाए गए लॉकडाउन और सख्त प्रतिबंधों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पेइचिंग और शंघाई सहित कई बड़े शहरों में फैल गए है। राष्ट्रपति षी जिनपिंग की शून्य कोविड नीति के खिलाफ कल रात सैकड़ों प्रदर्शनकारी पेइचिंग में एकत्र हुए। शंघाई में सप्ताहांत में दूसरी बार प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाये और लॉकडाउन समाप्त करने की मांग की।

चीन में आज 40 हजार से अधिक कोविड के नये मामलों की पुष्टि हुई। इस बीच, स्टेट कांउसिल ने हाल ही में घोषित शून्य कोविड नीति के 20 बिंदुओं को सही ढंग से लागू नहीं करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को दोषी ठहराया है।

Related posts

Leave a Comment