चीन के विजय दिवस परेड समारोह में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन शामिल होंगे

चीन के विजय दिवस परेड समारोह में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन शामिल होंगे

चीन ने घोषणा की है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन, सहित 26 विदेशी नेता तीन सितम्बर को होने वाली विजय दिवस परेड समारोह में भाग लेंगे। चीन इस समारोह को द्वितीय विश्‍व युद्ध में जापानी आक्रमण के खिलाफ प्रतिरोध की लडाई बताता है। इस परेड में विदेशी नेताओं की मौजूदगी को लेकर जापान और चीन के बीच कूटनीतिक विवाद बढ गया है, क्‍योंकि जापान ने विश्‍व नेताओं से इस आयोजन में शामिल ने होने की अपील की थी। उसका कहना है कि इसमें जापानी विरोधी भावनाएँ झलकती हैं।

Related posts

Leave a Comment