पंजाब के नये मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज चंडीगढ के राजभवन में शपथ ली। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ दो वरिष्ठ विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओ.पी. सोनी ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। अंतिम समय में ब्रह्म महिंद्रा के स्थान पर ओ पी सोनी का नाम प्रस्तुत किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता ब्रहम महिंद्रा ने उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार करने से इंकार कर दिया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, विधानसभा अध्यक्ष राणा के पी सिंह, राज्यसभा सदस्य अंबिका सोनी उपस्थित थे। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस समारोह में भाग नहीं लिया। चरणजीत सिंह चन्नी को अमरिंदर सिंह के स्थान पर मुख्यमंत्री बनाया गया है जिन्होंने कथित रूप से अपमानित होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...