ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस भारत के दो दिन के दौरे पर कल नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ व्यापारिक शिष्टमंडल और वरिष्ठ अधिकारी भी भारत आये हैं। प्रधानमंत्री मित्सोताकिस नई दिल्ली में नौंवे रायसीना संवाद के मुख्य अतिथि और वक्ता भी होंगे। वे एथेंस लौटने से पहले मुंबई भी जाएंगे।
ग्रीस के प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति भवन में परम्परागत स्वागत किया जाएगा। दोनों देशों के प्रधानमंत्री द्विपक्षीय चर्चा भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी, ग्रीस के प्रधानमंत्री के सम्मान में दोपहर भोज भी देंगे।
ग्रीस के प्रधानमंत्री का 15 वर्ष बाद भारत का यह पहला दौरा है। इससे पहले ग्रीस के किसी भी प्रधानमंत्री का भारत दौरा 2008 में हुआ था।