गोवर्धन पर्व आज देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में आस्‍था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है

गोवर्धन पर्व आज देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में आस्‍था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है

गोवर्धन पर्व आज देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में आस्‍था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। उत्‍तर प्रदेश में विशेष तौर पर मथुरा और वृंदावन में गोवर्धन पूजा आस्‍था के साथ की जा रही है।

विदेशियों और स्थानीय लोगों के साथ ही देश भर से आए श्रद्धालु मथुरा वृंदावन और गोवर्धन इलाके में मौजूद भगवान कृष्ण के विभिन्न मंदिरों में प्रभु की आराधना कर रहे हैं। श्रद्धालु ऐतिहासिक गोवर्धन परिक्रमा भी कर रहे हैं। लोग अपने अपने घरों में भगवान के पसंद के 56 व्यंजन बनाकर उनका भोग लगा रहे हैं और गाय के गोबर से पहाड़ी नुमा गोवर्धन तैयार कर रहे हैं इस अवसर पर गोवंश की पूजा करने की भी परंपरा है। चित्रकूट में आज मशहूर लठमार दिवारी और लोक नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं प्रसिद्ध गधों का मेला भी मंदाकनी नदी के किनारे लगेगा। लखनऊ में सुबह से ही आसमान में पतंगे नजर आ रही हैं यहां पर दीपावली के अगले दिन जमघट को पतंग उड़ाने की परंपरा है।

Related posts

Leave a Comment