गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल को उसके स्थापना दिवस पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अमित शाह ने दूसरे लोगों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले बहादुरों को नमन किया है।
उन्होंने कहा कि बल के कर्मियों ने आपदा के समय जान-माल की रक्षा की है और दुनिया के अन्य देशों मे भी मदद का हाथ बढाकर भारत की वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा का संदेश दिया है।