गृह मंत्री अमित शाह ने आज जम्मू के विक्रम चौक तथा तवी पुल पर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया

गृह मंत्री अमित शाह ने आज जम्मू के विक्रम चौक तथा तवी पुल पर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज जम्मू दौरे के दौरान जम्मू के विक्रम चौक तथा तवी पुल पर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने बताया है कि गृह मंत्री जिले के सबसे ज़्यादा प्रभावित गाँव मंगूचक का भी दौरा करेंगे। अमित शाह, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नुकसान का निरीक्षण किया। अमित शाह बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों का आकलन करने के लिए रविवार रात जम्मू पहुँचे थे।

जम्मू-कश्मीर में त्रिकूटा पहाड़ियों में खराब मौसम को देखते हुए एहतियाती तौर पर श्री माता वैष्णो देवी यात्रा आज लगातार सातवें दिन भी स्थगित है। आज सुबह मौसम में थोड़ा सुधार हुआ। ज़िला प्रशासन और श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को सलाह दी है कि वे सतर्क रहें और तीर्थ मार्ग की ओर अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

Related posts