केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज हैदराबाद मुक्ति दिवस के अवसर पर सिकंदराबाद में परेड ग्राउंड पर एक कार्यक्रम में राष्ट्र ध्वज फहराया। उन्होंने सशस्त्र बलों के परेड का निरीक्षण किया और गॉर्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया। इस अवसर पर तेलंगाना की जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहॉ के लोगों ने निजाम के दमनकारी शासन से मुकाबला करने की हिम्मत दिखाई और देश भक्ति की भावना प्रदर्शित की। अमित शाह ने कहा कि राज्य की पिछली सरकारों ने नागरिकों के बलिदानों की उपेक्षा की और इतिहास को अंधेरे में रखा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने तेलंगाना के इतिहास को भविष्य की पीढियों के निकट लाने और मुक्ति दिवस आधिकारिक तौर पर प्रतिवर्ष मनाने का फैसला किया है। गृह मंत्री ने कहा कि आर्थिक और जलवायु परिवर्तन संबंधी मुद्दों पर भारत का नजरिया विश्व को रास्ता दिखा रहा है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...