गृह मंत्रालय ने SDRF के केंद्रीय हिस्से की दूसरी किस्त के रूप में 17 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि मंजूर की

गृह मंत्रालय ने राज्य आपदा मोचन कोष-SDRF के केंद्रीय हिस्से की दूसरी किस्त के रूप में 17 करोड 20 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। मॉनसून के मौसम में बाढ़ और भूस्खलन के मद्देनजर राहत उपाय करने के वास्तें इस वित्तीय वर्ष के लिए यह नागालैंड को अग्रिम रूप से जारी की जाने वाली राशि है।

गृह मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तुरंत सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा प्रयास रहता है। मंत्रालय का कहना है कि केंद्र सरकार पहले ही चालू वित्त वर्ष के दौरान 24 राज्यों को एसडीआरएफ के केंद्रीय हिस्से की पहली किस्त के रूप में 8 हजार 764 करोड़ रुपये की राशि जारी कर चुकी है। विभिन्न राज्यों में भीषण बाढ़ और भू-स्खलन को देखते हुए दूसरी किस्त के रूप में 827 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी जारी की जा चुकी है।

Related posts

Leave a Comment