गृहमंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना शाखा के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के नतीजों और नई कांग्रेस सरकार के कामकाज की समीक्षा की गई। अमित शाह ने भाजपा की राज्य शाखा के नेताओं को निर्देश दिया कि वे आगामी लोकसभा चुनाव पर ध्यान केन्द्रित करते हुए तालमेल के साथ काम करें ताकि बेहतर चुनाव परिणाम प्राप्त किए जा सकें।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राज्य शाखा के अध्यक्ष किशन रेड्डी, पार्टी के राज्य चुनाव प्रभारी तरुण चुघ और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। हाल के विधानसभा चुनाव के बाद गृहमंत्री की तेलंगाना का यह पहला दौरा था।