गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ बातचीत से इनकार किया है। बारामूला में एक रैली को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार क्षेत्र से आतंकवाद का सफाया करेगी और पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं होगी। गृह मंत्री ने कहा कि वे जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ हैं, न कि पाकिस्तान के।
जिन्होंने 70 साल तक यहां राज किया वो लोग सलाह देते हैं पाकिस्तान से बात करो। मेरा स्पष्ट मत है मैं पाकिस्तान से बात करना नहीं चाहता। मेरे बारामुल्ला के गुर्जर, पहाड़ी और बकरवाल भाइयों और बहनों से बात करना चाहता हूं, मैं कश्मीर के युवाओं से बात करना चाहता हूं। जरा खुली नजर, खुले दिमाग से सोचिए जिन्होंने दहशतगर्दी फैलाई इसने कश्मीर का क्या भला किया।
गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद पूरी पारदर्शिता के साथ विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक व्यवस्था जमीनी स्तर तक पहुंची है।