गृहमंत्री अमित शाह ने आज गोवा में फ्रामागुडी के निकट जनसभा को संबोधित किया

गृहमंत्री अमित शाह ने आज गोवा में फ्रामागुडी के निकट जनसभा को संबोधित किया

गृहमंत्री अमित शाह ने आज गोवा में फ्रामागुडी के निकट जनसभा को संबोधित किया। मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर प्रमोद सावंत और केन्‍द्रीय पर्यटन राज्‍यमंत्री श्रीपाद नायक ने गृहमंत्री का स्‍वागत किया।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को विकास करना चाहिए था लेकिन उसने केवल भ्रष्‍टाचार, वंशवाद और जातिवाद को ही बढ़ावा दिया। गृहमंत्री ने कहा कि केवल भाजपा ही विकास की राजनीति करती है और पिछले नौ वर्ष में ऐसा करने से आज भारत विश्‍व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गोवा में औद्योगिकी गतिविधि फिर शुरू की और समावेशी विकास के एजेंडें को आगे बढाया। गृहमंत्री ने बताया कि कांग्रेस के शासन के दौरान गोवा को प्रतिवर्ष केवल 432 करोड़ रूपये मिलते थे जो अब बढ़कर 3000 करोड़ रूपये सालाना हो गये हैं।

Related posts

Leave a Comment