गृहमंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों लिए उच्‍चस्‍तरीय बैठक की अध्‍यक्षता की

गृहमंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्‍ली में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए सभी पक्षकारों के साथ उच्‍चस्‍तरीय बैठक की अध्‍यक्षता की। दो वर्ष बाद अमरनाथ यात्रा तीस जून से शुरू होकर ग्‍यारह अगस्‍त को संपन्‍न होगी। जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा, राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, जम्‍मू कश्‍मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। इसमें खुफिया विभाग, सीमा सुरक्षा बल, केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस और सशस्‍त्र सीमा बल के उच्‍च अधिकारियों ने भी हिस्‍सा लिया। ये बैठक गृह सचिव अजय कुमार भल्‍ला द्वारा सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के कुछ दिन बाद की गई है।

Related posts

Leave a Comment