गृहमंत्री अमित शाह जम्‍मू-कश्‍मीर के तीन दिन के दौरे पर

गृहमंत्री अमित शाह जम्‍मू-कश्‍मीर के तीन दिन के दौरे पर

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्‍मू-कश्‍मीर के तीन दिन के दौरे पर हैं। वे कल शाम जम्‍मू पहुंचे। जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा, केन्‍द्रीय मंत्री जितेन्‍द्र सिंह और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं सहित अन्‍य लोगों ने हवाई अड्डे पर उनका स्‍वागत किया। हमारी संवाददाता ने बताया कि अमित शाह आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

जम्‍मू में राजभवन पहुंचने के बाद गृह मंत्री ने सिविल सोसाइटी समूहों, बड़े व्‍यवसायियों और कई संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। अमित शाह आज सुबह रियासी जिले में त्रिकूट पर्वत पर स्थित श्रीमाता वैष्‍णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे राजौरी जिले में एक रैली को भी सम्‍बोधित करेंगे। अमित शाह आज दोपहर बाद जम्‍मू के कन्‍वेंशन सेंटर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के चुनिन्‍दा समूह से मुलाकात करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का शुभारम्‍भ करेंगे। गृह मंत्री आज शाम श्रीनगर रवाना होने से पहले कुछ अन्‍य परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। गृह मंत्री कल बारामूला स्‍पोर्ट्स स्‍टेडियम में एक जनसभा को सम्‍बोधित करेंगे। अमित शाह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे। बैठक में नागरिक प्रशासन, पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर और केंद्र की खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

Related posts

Leave a Comment