गुजरात सरकार ने ओमिक्रॉन मरीजों की बढ़ती संख्‍या को देखते हुए राज्‍य में कर्फ्यू की समय-सीमा बढा दी

गुजरात सरकार ने ओमिक्रॉन मरीजों की बढ़ती संख्‍या को देखते हुए राज्‍य में कर्फ्यू की समय-सीमा बढा दी

गुजरात सरकार ने ओमिक्रॉन मरीजों की बढ़ती संख्‍या को देखते हुए राज्‍य में कर्फ्यू की समय-सीमा बढा दी है। अब, राज्‍य के आठ शहरों में रात का कर्फ्यू 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। अब तक यह कर्फ्यू रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक लागू था।

गुजरात में रात्रि कर्फ्यू में दो घंटो की बढ़ोतरी आज रात से लागू होगी। नए आदेश के अनुसार अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वड़ोदरा, जूनागढ़, जामनगर, भावनगर और गांधीनगर में रात को 11 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा. रात्रि कर्फ्यू के दौरान दुकान, रेस्‍ट्रां, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मार्केटिंग यार्ड, हेर कटिंग सलून, ब्यूटी पार्लर आदि सभी व्यावसायिक कामकाज बंद रहेंगे। गुजरात में पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 संक्रमण के नए मामलो में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में राज्य में सौ से ज्यादा नए मामले दर्ज किये गए है। ओमिक्रोन के नए वेरिएंट के मामले भी 30 हो चुके है।

Related posts

Leave a Comment