गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज शांतिपूर्ण जारी है। दोपहर एक बजे तक 34 दशमलव तीन-दो प्रतिशत मतदान की खबर है। मतदान शाम पांच बजे समाप्त होगा। इस चरण में सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, दर्शना बेन जरदोश, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल वजुभाई वाला, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल और कांग्रेस नेता परेश धनानी ने मतदान किया। पहले चरण के मतदान के लिए कुल 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 14 पूर्व मंत्री शामिल हैं। इस बीच, दूसरे चरण के लिए आज प्रचार तेज हो गया है क्योंकि प्रचार खत्म होने में मात्र तीन दिन बचे हैं।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...