गुजरात में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया आज समाप्त होगी। अब तक 719 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं। कल नामांकन पत्रों की जांच होगी। पहले चरण के चुनाव के लिए नाम वापसी का भी आज अंतिम दिन है। निर्वाचन आयोग ने इस चरण के लिए 999 नामांकनों को वैध घोषित किया है।
इस बीच निर्वाचन आयोग राज्य में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष प्रयासों में लगा है। आम लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा राज्यभर में अवसर लोकशाही का अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी भारती ने कहा कि जिस क्षेत्रों मे कम मात्रा में मतदान हुआ उन मतदान क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान केन्द्रित करने के लिए 2022 पोलिंग स्टेशंस हमने फाइनल किया है। इसमें एवरेज वॉटर टर्न आउट हुआ था 49 परसेंट। तो ये 49 परसेंट को इस सिलेक्शन में हम लोग 16.5 परसेंट तक लाने की कोशिश कर रहे हैं।
आयोग उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर रहा है जहां पिछले विधानसभा चुनाव में कम मतदान हुआ था। आयोग ने लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बूथ जागरूकता समूह भी बनाए।
