गुजरात में विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो रहा है। वर्ष 2023-24 का राज्य का बजट शुक्रवार को पेश किया जाएगा। बजट सत्र 29 मार्च को समाप्त होगा। एक महीने तक चलने वाले इस सत्र की शुरुआत आज विधानसभा में राज्यपाल आचार्य देवव्रत के अभिभाषण से होगी। सत्र में कुल 25 बैठकें होंगी जिस दौरान विभिन्न विधेयकों पर चर्चा होगी वित्त मंत्री कनुभाई देसाई कल बजट पेश करेंगे। इस सत्रमें सरकार द्वारा भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्रों को लीक करने के खिलाफ कड़े प्रावधान के लिए, और राज्य की सभी स्कूलों में गुजराती भाषा को अनिवार्य करने हेतु विधेयक पेश किये जायेंगे।
गुजरात में विधानसभा का सत्र आज से शुरू, बजट शुक्रवार को पेश होगा