गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। गुजरात से 22 परिणाम मिल गए हैं। इनमें 20 भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में गए हैं। दाहोद सीट से भाजपा के कन्हैया लाल बच्चूभाई किशोरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के हर्षदभाई वलचंदभाई निनामा को 29 हजार 3 सौ पचास वोटों से हराया। पेटलाद सीट से भाजपा से कमलेश भाई रमेश भाई पटेल कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर विजयी रहे हैं।हिमाचल प्रदेश से 13 परिणाम आ चुके हैं इनमें सात भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में और पांच कांग्रेस के पक्ष में गए हैं। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहा है। भाजपा के राकेश जामवाल सुंदरनगर विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से सोहन लाल ठाकुर को आठ हजार एक सौ 25 वोटों से हराया।
गुजरात विधानसभा चुनाव के 31 सीटों के परिणाम आ गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार गुजरात में भाजपा 42 सीटों पर जीत दर्ज़ कर 115 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 3 सीट पर जीत दर्ज़ कर 13 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी 1 और AAP 5 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।
हिमाचल प्रदेश से 17 सीटों के परिणाम मिल चुके हैं। चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अभी तक 11 सीटों पर जीत दर्ज़ की है और 15 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 11 सीट पर जीत दर्ज़ कर 28 सीटों पर आगे है जबकि निर्दलीय 2 सीटों पर जीत दर्ज़ कर 1 सीट पर आगे चल रही है।
