गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस्तीफा दिया

गुजरात: विजय रूपाणी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद से राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफ़ा सौंपा।

विजय रूपाणी ने कहा, मुझे पार्टी के द्वारा अब जो भी​ ज़िम्मेदारी मिलेगी, मैं नई ऊर्जा के साथ प्रधानमंत्री के नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में अवश्य काम करता रहूंगा। मेरा मानना है कि ​अब गुजरात की विकास यात्रा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक नए उत्साह और ऊर्जा के साथ नए नेतृत्व में आगे बढ़नी चाहिए। ये ध्यान रखकर मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री पद के दायित्व से त्यागपत्र दिया है।

Related posts

Leave a Comment