गुजरात के बाढ़ प्रभावित चार जिलों में राहत कार्य जोरों पर

गुजरात के बाढ़ प्रभावित चार जिलों में राहत कार्य जोरों पर

गुजरात के बाढ़ प्रभावित चार जिलों में राहत कार्य जोर से चल रहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य टीमें आज से बारिश प्रभावित जिलों में एक सप्ताह का बचाव अभियान शुरू करेंगी।

भरूच, नर्मदा, वडोदरा और आनंद जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर निगरानी की जा रही है। राज्य सरकार ने कहा कि पिछले चार दिनों के दौरान स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों के द्वारा 120 से अधिक प्रभावित गांवों में 4 लाख से अधिक लोगों को कवर किया जा चूका है जल-जनित और मच्छरों से फैलती बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए चार प्रभावित जिलों में आज से स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सात दिनों तक गहन निगरानी अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि चार प्रभावित जिलों में जिला अस्पतालों से लेकर उपकेंद्रों तक 1200 से अधिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यरत हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सभी बारिश प्रभावित जिलों के जिला प्रशासन को प्राथमिक नुकसान सर्वेक्षण जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया है।

Related posts

Leave a Comment