गुजरात के गांधीनगर में आज वैश्विक शिखर सम्‍मेलन का आयोजन

गुजरात के गांधीनगर में आज वैश्विक शिखर सम्‍मेलन का आयोजन

गुजरात के गांधी नगर में आज वैश्विक शिखर सम्‍मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसका विषय है- भविष्य में रहने लायक शहर। मुख्‍यमंत्री भूपेन्‍द्र पटेल के साथ केन्‍द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्‍य मंत्री कौशल किशोर शिखर सम्‍मेलन का उद्धाटन करेंगे।

कई महापौर, नगर-निगम आयुक्‍त, शिक्षाविद, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, शहर के नेताओं के साथ विश्‍व बैंक और यूनिसेफ सहित विभिन्‍न संगठनों के 15 पदाधिकारी लगभग 800 वैश्विक प्रतिभागी सम्‍मेलन में शामिल होंगे।

तीन दिन के सम्‍मेलन में सतत वित्‍त साधन, डिजिटलीकरण, रहने योग्‍य और निवेश करने योग्‍य शहरों जैसी मुख्‍य परिकल्‍पानाओं को साकार करने जैसे विषयों पर चर्चा होगी। यह सम्‍मेलन वाइब्रेंट गुजरात ग्‍लोबल समिट-वीजीजीएस 2024 से पहले आयोजित किया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment