गुजरात के कई हिस्सों में आज बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई। दक्षिण गुजरात के वलसाड, सूरत, डांग, नर्मदा और केंद्र शासित प्रदेश दमन जैसे जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि के साथ आंधी चली। सौराष्ट्र के अमरेली, राजकोट और कच्छ के कई भागों में भी आज लगातार दूसरे दिन बेमौसम बारिश हुई।
उधर, अहमदाबाद और महेसाणा सहित उत्तर गुजरात के कुछ हिस्सों में भी आज मौसम में अचानक बदलाव के बाद मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। ओलावृष्टि से नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है हालांकि बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर किसान चिंतित हैं।