गुजरात के कई जिलों में हुई तेज बारिश से बाढ़ जैसे स्थिति उत्‍पन्‍न

गुजरात के कई जिलों में हुई तेज बारिश से बाढ़ जैसे स्थिति उत्‍पन्‍न

गुजरात के कई भागों में आज लगातार दूसरे दिन भी तेज वर्षा हुई। नवसारी, वलसाड, जामनगर, जूनागढ और कच्‍छ जिलों में दिन में बहुत तेज वर्षा हुई जिससे कई इलाकों में बाढ जैसे स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई। राज्‍य के कई भागों में जलभराव के कारण सामान्‍य जीवन बाधित हुआ है। आज राज्‍य के लगभग 144 कस्‍बों में मध्‍यम से तेज वर्षा हुई। भादर, मधुबन, शेतरूंजी और उकाई सहित सभी प्रमुख बांधों में जलस्‍तर बढ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्‍य के अधिकांश भागों में कल तक तेज वर्षा हो सकती है। मछुआरों को सोमवार तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Related posts

Leave a Comment