गज़ा में संघर्ष-विराम पर बातचीत के लिए हमास का एक प्रतिनिधिमंडल आज मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचा। बातचीत में हमास और इज़राइल के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगर इस्रायल उनकी मांगें मान ले तो, गज़ा में 48 घण्टे के भीतर युद्ध-विराम हो सकता है। हमास की मांग है कि भोजन, दवा और ईंधन ला रहे कम से कम चार-पांच सौ ट्रकों को प्रवेश करने दिया जाए।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने कहा है कि इस सिलसिले में सोमवार तक समझौता हो सकता है। समझौते का उद्देश्य एक सप्ताह में शुरु हो रहे रमज़ान के महीने में युद्ध को रोकना है।
इस बीच, इज़राइल की थल सेना ने कल रात खान यूनिस में हमास के ठिकानों पर कई हमले किए।