खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने फीफा के सीईओ यूरी जोर्कएफ से मुलाकात की
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज नई दिल्ली में फीफा के सीईओ यूरी जोर्कएफ से मुलाकात की। बैठक के दौरान उन्होंने चर्चा की कि जमीनी स्तर पर फुटबॉल को कैसे प्रोत्साहित किया जा सकता है और अधिक टूर्नामेंट और आयोजनों के साथ इसका विस्तार किया जा सकता है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हाल ही में हुए टोक्यो ओलंपिक खेलों में मिली सफलता के बाद भारत में खेलों के प्रति रुचि बढ़ रही है। खेल संस्कृति के निर्माण से जुड़े प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को लेकर भी हाल के हफ्तों में एक नयी गति पैदा हुई है। यूरी जोर्कएफ ने अनुराग सिंह ठाकुर को अपनी फुटबॉल ट्रिक्स दिखाई, जबकि अनुराग सिंह ठाकुर ने भी अपने ड्रिब्लिंग कौशल का प्रदर्शन किया।