केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज केंद्र शासित प्रदेश दीव के घोघला बीच पर बीच गेम्स का उद्घाटन किया। आज से शुरू हुए बीच गेम्स 11 जनवरी तक खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा दिया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस महोत्सव के कारण देश के अन्य समुद्र तट वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी बीच गेम्स को बढ़ावा मिलेगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस महोत्सव के आयोजन से नए आयाम स्थापित होंगे और केंद्र शासित प्रदेश में संस्कृति और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इन प्रतियोगिताओं में बारह सौ से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...