खेलो इंडिया युवा खेलों का छठा संस्करण आज शाम चेन्नई में समाप्त हो जाएगा। केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर समापन समारोह में भाग लेंगे। खेलों का आरंभ 19 जनवरी को हुआ था। पूरे देश से करीब 5 हजार 6 सौ खिलाडियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। चेन्नई के अलावा विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाएं कोयम्बटूर, मदुरै और तिरूची में आयोजित हुई।
महाराष्ट्र 53 स्वर्ण, 46 रजत और 51 कांस्य पदकों सहित कुल 150 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद हरियाणा 35 स्वर्ण, 22 रजत और 46 कांस्य सहित कुल 103 पदकों के साथ दूसरे नंबर पर रहा। तमिलनाडु 35 स्वर्ण, 20 रजत और 36 कांस्य पदक सहित कुल 91 पदक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहा।