खेलो इंडिया पैरा गेम्स-2025 का समापन आज शाम भव्य समारोह के साथ होगा। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण करेगा, जिसमें युवा कार्य और खेल राज्यमंत्री रक्षा निखिल खडसे भी शामिल होंगी। खेलो इंडिया मिशन के तहत प्रमुख पहल के रूप में, पैरा गेम्स ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर अपने कौशल का प्रदर्शन करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया है। आठ दिन की इस चैंपियनशिप में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, पावरलिफ्टिंग, निशानेबाजी और टेबल टेनिस जैसे छह खेलों में तेरह सौ से अधिक पैरा-खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस बीच, पायल नाग दुनिया की एकमात्र चौगुनी पैरा तीरंदाज बन गई हैं। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में पायल ने अपने अनुभव साझा किए।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...