खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने घोषणा की है कि पहले खेलो इंडिया पैरा गेम्स नई दिल्ली में दस से 17 दिसंबर के बीच आयोजित किये जाऐंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इन खेलों के अंतर्गत 7 श्रेणियों के खेलों में देश भर से एक हजार तीन सौ पचास खिलाड़ी भाग लेंगे।
अनुराग सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया पोस्ट पर विश्वास व्यक्त किया कि देश में पैरा गेम्स में सुधार लाने की हमारी जिज्ञासा और विशिष्ट खेल प्रतिभावान खिलाडियों की पहचान और उन्हें सहायता प्रदान करने में ये खेल गेम चेंजर साबित होंगे।