खुदरा मुद्रास्फीति की दर फरवरी में घटकर 6.4 प्रतिशत पर आ गई

खुदरा मुद्रास्फीति की दर फरवरी में घटकर 6.4 प्रतिशत पर आ गई

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति की दर फरवरी में घटकर 6.44 प्रतिशत पर आ गई। इससे पहले जनवरी में महंगाई दर तीन महीने के उच्च स्तर 6.52 प्रतिशत थी।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आज जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने खाद्य पदार्थों में मुद्रास्फीति की दर घटकर 5 दशमलव 9-5 प्रतिशत रह गई जो जनवरी में 6 प्रतिशत थी। फरवरी में, ग्रामीण मुद्रास्फीति 6 दशमलव सात-दो प्रतिशत थी, जबकि शहरी मुद्रास्फीति छह दशमलव एक प्रतिशत थी।

Related posts

Leave a Comment