चार देशों के सुरक्षा संवाद समूह- क्वाड के विदेश मंत्रियों ने नई प्रौद्योगिकी का प्रयोग करने वाले आतंकवादियों को चेतवानी देते हुए लश्कर-ए-तैय्यबा, जैश-ए-मोहम्मद, अलकायदा और इस्लामिक स्टेट सहित संयुक्त राष्ट्र की सूची में शामिल आतंकवादी गुटों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। तोक्यो में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने कहा कि वे आतंकी उद्देश्य के लिए नये प्रौद्योगिकी के खतरों के प्रति अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय साझेदारों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयंशकर, अमरीका के विेदश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वॉंग और जापान के विदेश मंत्री योको कामीकोवा ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा सूचीबद्ध किये गये सभी आतंकी गुटों के विरूद्ध एकजुट होकर कार्रवाई करने का आह्वान किया।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...