भारत ने कल शाम नई दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। कुल 272 रन के जवाब में भारत ने 35 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने सिर्फ 63 गेंदों पर क्रिकेट विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक बनाकर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कपिल देव ने 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के विरूद्ध खेलते हुए 72 गेंद पर शतक जड़ा था। रोहित शर्मा ने आई सी सी विश्व कप में 7 शतक बनाकर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी तोड़ा है। इस रिकॉर्ड के साथ वे इस सूची में शीर्ष पर आ गए हैं। रोहित शर्मा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों के अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में सबसे अधिक छक्के जड़कर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को भी पीछे छोड दिया है। रोहित शर्मा ने 3 छक्के जड़कर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक 554 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया। इस प्रक्रिया में उन्होंने टेस्ट, एकदिवसीय और टी-ट्वेंटी में क्रिस गेल के 553 छक्के जड़ने के रिकॉर्ड को पीछे छोड दिया है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...