क्रिकेट विश्व कप में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से

क्रिकेट विश्व कप में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। यह दूसरी बार है जब दोनों टीमें विश्व कप सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी।

इससे पहले वानखेड़े स्‍टेडियम में इस टूर्नामेंट की शुरुआत में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 302 रन की शानदार जीत हासिल की थी। इस स्टेडियम में, दोपहर में बल्लेबाजों के लिए पिच अनुकूल मानी जाती हैं। इस मैच में टॉस जीतना दोनों टीमों के लिए अहम होगा। दूसरे सेमीफाइनल में कल ऑस्ट्रेलिया की टीम का सामना कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका से होगा।

Related posts

Leave a Comment