क्रिकेट विश्व कप में आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश आमने सामने होगें। यह मैच दोपहर दो बजे शुरू होगा।
न्यूजीलैंड ने कल चेन्नई में अफगानिस्तान को 149 रनों से हरा दिया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 288 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान 34 ओवर और 4 गेंदों में सभी विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी।
भारत की तरह न्यूजीलैंड ने भी अब तक सभी मैच जीते हैं।