क्रिकेट विश्‍वकप में आज न्‍यूजीलैंड का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा

क्रिकेट विश्‍वकप में आज न्‍यूजीलैंड का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मैच पुणे में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। कल पाकिस्‍तान ने कोलकाता के इडेन गार्डन स्‍टेडियम में बांग्‍लादेश को सात विकेट से हरा दिया था। पाकिस्‍तान ने केवल तीन विकेट खोकर दो सौ पांच रन का लक्ष्‍य प्राप्‍त कर लिया था। इससे पहले बांग्‍लादेश ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया और उसकी पूरी टीम 45 ओवर और 1 गेंद में, दो सौ चार रन बनाकर आउट हो गई। बांग्‍लादेश इस हार के बाद विश्‍व कप सेमी फाइनल की दौड से बाहर हो गया है।

Related posts

Leave a Comment