केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि कोविड महामारी के बावजूद पिछले पांच महीनों में देश के निर्यात में 67 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि यह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत, लोकल फॉर वोकल और मेक इन इंडिया अभियान का परिणाम है। वे आज लखनऊ में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से, मंत्रालय द्वारा आयोजित कॉमर्स एक्सपो कार्यक्रम में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि कोरोना के बावजूद उत्तर प्रदेश से निर्यात में भी वृद्धि हुई है। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि राज्य की एक जिला एक उत्पाद योजना से निर्यात में राज्य का योगदान बढ़ा है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...