केरल में बुखार के बढते मरीजों को देखते हुए सरकार ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी

केरल में बुखार के बढते मरीजों को देखते हुए राज्य सरकार ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मॉनसून का मौसम शुरू होने के साथ ही राज्यभर से डेंगू और रैट फीवर के मामले सामने आ रहे हैं। बुखार के कारण कुछ रोगियों की मृत्यु होने की खबर है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि एहतियात के सभी उपाय बरते जा रहे हैं। जिलों में विशेष बुखार क्लीनिक खोले गए हैं।

इस बीच, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कल डेंगू और रैट फीवर के प्रति अलर्ट जारी किया था और राज्य में स्वच्छता अभियान शुरू करने का आह्वान किया था।

Related posts

Leave a Comment