केरल में निपाह वायरस के स्रोत का पता लगाने के प्रयास तेज हुए

केरल में निपाह वायरस के स्रोत का पता लगाने के प्रयास तेज हुए

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा है कि निपाह वायरस के स्रोत का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि निपाह के प्रकोप को देखते हुए अगला सप्ताह राज्य के लिए महत्वपूर्ण है। कोयीकोड, कन्नूर और मलप्पुरम जिले हाई अलर्ट पर हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि निपाह को लेकर घबराने की कोई बात नहीं है। इस वायरस के स्रोत का पता लगाने के लिए पशु कल्याण विभाग ने कोयीकोड जिले के चथमंगलम में नमूने एकत्र करने का काम शुरू कर दिया है जहां इस वायरस के पाये जाने की पुष्टि हुई थी।

इस बीच, कोयीकोड मेडिकल कॉलेज में निपाह निवारक उपायों का पता लगाने का प्रयास चल रहे हैं। कल कोयीकोड में 12 साल के एक बच्‍चे की इस वायरस से मृत्‍यु हो गई थी। मृतक बच्चे के प्राथमिक संपर्क में आए सात लोगों की जांच के परिणाम आज शाम तक आ जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment