केरल में तेज वर्षा के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान, मौसम विभाग ने राज्‍य के 12 जिलों में अत्‍यधिक तेज वर्षा की आशंका व्‍यक्‍त की

केरल में तेज वर्षा के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान, मौसम विभाग ने राज्‍य के 12 जिलों में अत्‍यधिक तेज वर्षा की आशंका व्‍यक्‍त की

केरल में आज कई स्‍थानों पर तेज वर्षा के कारण कई घरों, फसलों और संपत्तियों को बडे पैमाने पर नुकसान हुआ। कल रात से हो रही वर्षा के कारण कई पेड गिर गए हैं, मकान ढह गए हैं और निचले इलाकों में जल भराव हुआ है। त्रिशूर में तेज हवा और बारिश के कारण कई पेड़ उखड़ गए। पेड़ गिरने के कारण कई रास्ते बाधित हुए।

पलक्‍कड में आज वर्षा से जुडी घटना में एक महिला की मौत हो गई। कोझीकोड जिले में एक व्‍यक्ति नदी की तेज धारा में बह गया। केरल सरकार ने स्थिति की निगरानी के लिए सभी जिलों और ताल्‍लुक मुख्‍यालयों में नियंत्रण कक्ष स्‍थापित किए हैं।

मौसम विभाग ने राज्‍य के 12 जिलों में अत्‍यधिक तेज वर्षा की आशंका व्‍यक्‍त की है। कन्‍नूर और त्रिशूर जिला प्रशासन ने सावधानी के तौर पर सभी शैक्षिक संस्‍थानों में कल अवकाश की घोषणा की है। कासरगोड जिले में भी व्‍यावसायिक महाविद्यालयों को छोडक सभी शैक्षिक संस्‍थान बंद रहेंगे।

राज्‍य के राजस्‍व मंत्री के. राजन ने तिरुअंतपुरम में आज उच्‍चस्‍तरीय बैठक में वर्षा से उत्‍पन्‍न स्थिति की समीक्षा की। उन्‍होंने कहा कि सरकार सभी चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। के. राजन ने लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया।

Related posts

Leave a Comment