केरल में कोविड संक्रमण में लगातार वृद्धि हो रही है। कल 13 हजार 750 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। कल 130 लोगों की मृत्यु होने के साथ ही राज्य में कोविड से मरने वालों की संख्या पंद्रह हजार एक सौ 55 हो गई है। इस समय राज्य में एक लाख 21 हजार से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है। इस बीच, बकरीद त्यौहार को ध्यान में रखते हुए राज्य में लॉकडाउन प्रतिबंधों में 18, 19 और 20 जुलाई को तीन दिनों के लिए छूट दी जाएगी। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के अलावा कपड़े, बिजली और आभूषण की दुकाने खोलने की भी अनुमति रहेगी। उधर, राज्य में गर्भवती महिलाओँ के लिए विशेष टीकाकरण अभियान-मातृकवचम कल से शुरू हुआ।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...