केरल के कई जिलों में तेज बारिश जारी

केरल के कई जिलों में तेज बारिश जारी

केरल के विभिन्न जिलों में तेज बारिश जारी है। पूरे राज्य में व्यापक नुकसान की खबर है। आठ जिलों में आज से येलो अलर्ट जारी किया गया है। पोनानी में वर्षा से दो लोगों की मौत और एक के लापता होने की खबर है। आलप्पुझा, पथनमथिट्टा और कोल्लम जिलों में आज सभी स्कूल और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की गई है। राज्य में चार हजार 300 से अधिक लोगों को 151 राहत शिविरों में रखा गया है। मौसम विभाग ने आज भी केरल में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

Related posts

Leave a Comment