केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में आज अट्टुकल पोंगल का पर्व मनाया जा रहा है। अट्टुकल मंदिर को महिलाओं का सबरीमाला भी कहा जाता है। इस अवसर पर लाखों की संख्या में महिलाएं अपने आराध्य को अर्पित करने के लिये मिट्टी के चूल्हे पर चावल, गुड और नारियल से पोंगल बनाती हैं। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात प्रतिबंध के साथ-साथ पर्यावरण अनुकूलता के लिए कडे दिशा निर्देश लागू किये हैं। हर वर्ष आसपास के गिरजाघर और मस्जिद भी इस त्योहार को मनाने में अपना पूर्ण सहयोग देते हैं। यह सहयोग न केवल पोंगल की परंपरा को पुष्पित पल्लवित करता है बल्कि सम्मिलित आस्था और एकता को भी दर्शाता है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...