केन्‍द्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों के साथ कोविड-19 के नये स्‍वरूप ओमीक्रॉन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों के साथ कोविड-19 के नये स्‍वरूप ओमीक्रॉन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों के साथ कोविड-19 के नये स्‍वरूप ओमीक्रॉन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। ओमीक्रॉन स्‍वरूप की जांच आर टी-पी सी आर और आर ए टी परीक्षणों से की जा सकती है।

बैठक के दौरान राजेश भूषण ने कहा कि घर-घर जाकर टीकाकरण के लिए ‘हर घर दस्तक’ अभियान 31 दिसंबर तक जारी रहेगा। इसके अन्‍तर्गत शत-प्रतिशत लोगों को कोविड का पहला टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्‍यादा लोगों को टीका लगाने पर भी ध्‍यान केन्द्रित किया जायेगा। राजेश भूषण ने राज्यों को कोविड मामलों की शीघ्र पहचान और शीघ्र इलाज के लिए परीक्षण में तेजी लाने की सलाह दी।

Related posts

Leave a Comment