केन्‍द्र सरकार की लोगों को कोविड दिशा निर्देशों का पालन करने और टीका लगवाने की सलाह

केन्‍द्र सरकार की लोगों को कोविड दिशा निर्देशों का पालन करने और टीका लगवाने की सलाह

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि देश कोरोना की किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है। कोविड स्थिति की समीक्षा के लिए कल नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद उन्‍होंने यह बात कही।

चीन, जापान, अमरीका, कोरिया और ब्राजील में कोविड संक्रमण में तेजी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कोविड नमूनों की जीनोम सिक्‍वेंसिंग तेज करने को कहा है। बैठक में नीति आयोग के सदस्‍य डॉक्‍टर वी के पॉल ने लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्‍क पहनने और उचित दूरी बनाये रखने की सलाह दी है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड के नियमों का पालन किया जाए या इसे राष्ट्रीय हित में स्थगित किया जाए।

भारत जोड़ो यात्रा में गए हुए कई लोगों को कोविड पॉजिटिव पाया गया है। हिमाचल के सम्‍मानीय मुख्‍यमंत्री जी पर भी भारत जोड़ो यात्रा में गए थे उसके बाद उसमें भी एक पॉजिटिव पाया गया और उसको देखते हुए राजस्‍थान में कोविड न फैले इस विषय के लिए आप कुछ कार्यवाही करिए।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा यदि लोगों के एकत्रित होने पर प्रोटोकोल लागू होता है तो भारत जोड़ो यात्रा में भी निस्संदेह इसका पालन किया जाएगा।

ओडिसा सरकार ने चीन, जापान, अमरीका, दक्षिण कोरिया और ब्राजील में कोविड का बढ़ता संक्रमण और ओमिक्रॉन के चार नये मामले सामने आने के बाद कोविड प्रबंधन के लिए निगरानी और संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण के निर्देश जारी किए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 30 सितंबर को एक परिक्षण में ओमिक्रॉन बीएफ-7 स्वरूप का पता चला था।

Related posts

Leave a Comment